Home Breaking वीरभद्र ईडी मामला : पहली गिरफ्तारी के बाद बुलाई कैबिनेट बैठक

वीरभद्र ईडी मामला : पहली गिरफ्तारी के बाद बुलाई कैबिनेट बैठक

0
वीरभद्र ईडी मामला : पहली गिरफ्तारी के बाद बुलाई कैबिनेट बैठक
himachal cabinet meeting on monday after in virbhadra singh case
himachal cabinet meeting on monday after in virbhadra singh case
himachal cabinet meeting on monday after in virbhadra singh case

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) द्वारा एलआईसी एजेंट आनंद चौहान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।
इस मामले में हुई पहली गिरफ्तारी के बाद सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है तथा विपक्षी दल भाजपा आक्रामक तेवरों में आ गई है। चुंकि मामला सूबे के मुख्यमंत्री से जुड़ा है, लिहाजा पूरी सरकार में हड़कंप्प मच गया है।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को राजधानी शिमला में अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करने के लिए आनन-फानन में यह बैठक बुलाई गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक प्रदेश सचिवालय में सुबह ही बुलाई गई है। इससे पहले 8 जुलाई को कैबिनेट हुई थी, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए थे। तीन दिन के भीतर दूसरी मर्तबा कैबिनेट बैठक बुलाए जाने के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कैबिनेट का एजेंडा क्या रहेगा, मगर इतना तो तय है कि इस दौरान ईडी कारवाई के बाद उपजे सियासी हालात पर मंथन किया जाएगा।

इस बीच ताजा घटनाक्रम के बाद प्रदेश की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और मुख्यमंत्री के निजी आवास हाॅलीलाज के इर्दगिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सादी वर्दी में तैनात सिपाही यहां पैनी नजर रखे हुए हैं। बता दें कि पिछले साल जब सीबीआई ने हाॅलीलाज में छापेमारी की थी, तो यहां की स्थानीय पुलिस व सीआईडी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई थी।

इधर, कांग्रेस संगठन खुल कर मुख्यमंत्री के पक्ष में आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र पर मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री को कुर्सी पर रहने का कोई अधिकारी नहीं है। भाजपा विधायक रविन्द्र रवि ने भी मुख्यमंत्री से तत्काल ईस्तीफे की मांग की है।

इसी तरह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया है। सीपीएम नेता टिकेन्द्र पंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री तत्काल अपना पद छोड़े।