Home Breaking हिमाचल : चंबा जिले में बस खाई में गिरी, आठ की मौत

हिमाचल : चंबा जिले में बस खाई में गिरी, आठ की मौत

0
हिमाचल : चंबा जिले में बस खाई में गिरी, आठ की मौत
Himachal pradesh : eight killed as bus falls into ditch in Chamba district
Himachal pradesh : eight killed as bus falls into ditch in Chamba district
Himachal pradesh : eight killed as bus falls into ditch in Chamba district

चंबा। हिमाचल में चंबा जिले के खैरी थाना अंतर्गत चमेरा डैम के पास ढाईनाला नामक स्थान में निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से मरने वालों की संख्या बढक़र 8 हो गई है। शुरूआत में छह लोगों के मरने की सूचना थी।

जानकार सूत्रों अनुसार बस में करीब 25 लोग सवार थे। जिनमें से अब तक आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कांग्रेस की राष्टृीय सचिव तथा विधायक डलहौजी आशा कुमारी मौके पर पंहुची। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास जो आंकड़े आए हैं वह आठ ही लोगों के मरने की बात कर रहे हैं।

आशा कुमारी ने बताया कि मौके पर सारे प्रशासनिक अधिकारी पंहुच चुके हैं वहीं पर राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस काफी गहरी खाई में गिरी है। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को अंधेरा होने से पहले पहले निकाला जाए।

अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दिये जा रहे हैं। प्रशासन की और से तहसीलदार सलूणी अजय पराशर मौके की ओर रवाना हो गए हैं।

हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ। यह बस संघणी से डल्हौजी की तरफ जा रही थी। मृतकों में तीन महिलाएं और इतने ही पुरूष हैं। मृतकों की तादाद बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शर्मा कोच नामक बस (एचपी 47-2477) गहरी खाई में गिरी और हादसा इतना भयावय था कि बस सवार आठ यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों को उपचार के लिए बाथरी और बनीखेत अस्पतालों में ले जाया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को चंबा जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

बताया जाता है कि संघनी-डल्हौजी रूट पर यह दिन की आखिरी बस थी और अगले दो दिन की छुट्टियां होने के कारण बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। घटना स्थल जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

राज्य में दो हफतों के भीतर यह दूसरा बड़ा सडक़ हादसा है। 7 मई को मण्डी जिले में जोगेंद्रनगर के पास पठानकोट-मनाली नेशनल हाईवे पर राज्य पथ परिवहन निगम की बस के असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरने से 12 लोग मारे गए थे।