Home Breaking हिमाचल चुनाव : BJP की मंडी सीट पर धमाकेदार जीत

हिमाचल चुनाव : BJP की मंडी सीट पर धमाकेदार जीत

0
हिमाचल चुनाव : BJP की मंडी सीट पर धमाकेदार जीत
Himachal Pradesh election results 2017 : BJP win Mandi seat
Himachal Pradesh election results 2017 : BJP win Mandi seat
Himachal Pradesh election results 2017 : BJP win Mandi seat

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 68 में से 36 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है।

भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने खाता खोलते हुए सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को हरा दिया। भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने मंडी जिले के बाल्ह से चौधरी को बड़े अंतर से हराया।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस 22 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 43 और छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि हमने आधा रास्ता पार कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना से और मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

ठियोग सीट पर माकपा की जीत

हिमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार राकेश सिंघा ने जीत दर्ज की है। माकपा की ओर से जारी बयान के अनुसार इस जीत की ज्यादा महत्ता है, क्योंकि यह जीत दो बड़ी पार्टियों के बीच भारी ध्रुवीकरण के बावजूद मिली है।

बयान के अनुसार यह जीत ठियोग विधानसभा के लोगों द्वारा उनके अधिकारों की रक्षा करने और जनहित में कार्य करने के लिए माकपा पर जताए गए भरोसे को दिखाता है।

https://www.sabguru.com/himachal-pradesh-assembly-election-result-2017/

https://www.sabguru.com/gujarat-assembly-election-result-2017/