Home UP Agra होली की खुमारी में डूबा समूचा यूपी, बुधवार भोर में होगा होलिका दहन

होली की खुमारी में डूबा समूचा यूपी, बुधवार भोर में होगा होलिका दहन

0
होली की खुमारी में डूबा समूचा यूपी, बुधवार भोर में होगा होलिका दहन
holi in Uttar pradesh, Wednesday morning will Holika Dahan
holi in Uttar pradesh, Wednesday morning will Holika Dahan
holi in Uttar pradesh, Wednesday morning will Holika Dahan

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत समूचा उत्तर प्रदेश इस समय होली की खुमारी डूबा हुआ है। तमाम असमंजस के बीच बुधवार भोर में होलिका दहन होगा। इसके बाद लोग रंग खेलेंगे।

पंडित प्रकाशाचार्य के अनुसार इस बार 23 मार्च की होली मनाई जाएगी। इससे पहले होलिका पूजन मंगलवार की शाम से शुरू होगा और बुधवार भोर में 3.25 बजे से होलिका दहन शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद 2.29 बजे से बुधवार शाम 4.08 बजे तक पूर्णिमा का मान रहेगा। भद्रा का मान देर रात से लेकर बुधवार सुबह 3.25 बजे तक रहेगा। इसके बाद रंग खेला जा सकता है।

सज गए बाजार

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से सज चुका है। उत्तर प्रदेश के छोटे बड़े सभी बाजारों और गावों तक में तरह-तरह की पिचकारी और रंगों से दुकानें भरी पड़ी हैं। मोदी और केजरीवाल पिचकारी भी बाजार में मौजूद है। हालांकि मेक इन इंडिया का स्लोगन इस होली में हल्का दिख रहा है क्योकि अधिकतर दुकानों पर चाइना की बनी पिचकारियां अधिक दिख रही हैंे।

रंगों पर दें ध्यान

रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर रंगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वरिष्ठ चिकित्सक डा0 अशोक त्रिपाठी कहते हैं कि होली के अवसर पर हर्बल रंग को ही प्रयोग में लाएं अन्यथा आंखों और स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि बाजार में इस समय तरह-तरह के रंग, अबीर, गुलाल पहुंच चुके हैं।

डा अशोक त्रिपाठी के अनुसार अबीर गुलाल भी हर्बल प्रयोग करना बेहतर होता है। वह कहते हैं कि बाजार केमिकल युक्त रंग और अबीर गुलाल से ज्यादा पटे हैं। ऐसे में लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। ये रंग आपके चेहरे और हाथ को खराब कर सकते हैं।

बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

लखनऊ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि होली पर कार-बाइक से घूमने वाले पहले ही पेट्रोल और डीजल भरवा लें। बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी होली के अवसर पर पेट्रोल पंप बंद रहते हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बधाई

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों की होली की बधाई दी है। नाईक और यादव ने अपने-अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली प्रेम और एकता का त्यौहार है। इसलिए इसे सबको मिलकर प्रेम के साथ मनाना चाहिए।