Home Entertainment Dil Ki Baat पॉल फेग की पत्नी ने की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तारीफ

पॉल फेग की पत्नी ने की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तारीफ

0
पॉल फेग की पत्नी ने की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तारीफ
Hollywood filmmaker Paul feig's wife heaps praise on Ae Dil hai mushkil
Hollywood filmmaker Paul feig's wife heaps praise on Ae Dil hai mushkil
Hollywood filmmaker Paul feig’s wife heaps praise on Ae Dil hai mushkil

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक पॉल फेग की पत्नी लॉरी को बॉलीवुड फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ बेहद पसंद आई है और उनका कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें रूलाया भी और हंसाया भी।

लॉरी ने फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर, एश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा की भी तरीफ की।

उन्होंने ट्वीट किया कि आज एक बेहतरीन फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ देखी। हंसी, रोई और कलाकारों से प्रेम कर बैठी। इस फिल्म को जरूर देखिए, यह आपको पसंद आएगी।

फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने इस पर जवाबी ट्वीट किया। फिल्म में शाहरूख अतिथि भूमिका में हैं, पॉल और लॉरी दोनों उनके अच्छे दोस्त हैं। उन दोनों ने कल भी ट्वीटर के जरिए शाहरूख खान को उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई दी थी।