Home Health Beauty And Health Tips क्रिसमस पार्टी में यूं दिखे खास, जानिए कैसे

क्रिसमस पार्टी में यूं दिखे खास, जानिए कैसे

0
क्रिसमस पार्टी में यूं दिखे खास, जानिए कैसे
How to look glamrous this Christmas 2016 eve party
How to look glamrous this Christmas 2016 eve party
How to look glamrous this Christmas 2016 eve party

क्रिसमस में बस कुछ ही दिन हैं ऐसे में हर लडकी की क्रिसमस पार्टी के लिए विशेष रूप से तैयारी करती ही है। ऐसे में फिर अटे्रक्टिव पर्सनैलिटी के लिए सिर्फ चेहरे की खूबसूरती ही काफी नहीं बल्कि इसके लिए आकर्षक व सुडौल फिगर भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है, यही वजह है कि आज किशोर व युवा लडकियों की पहली चाहत अटे्रक्टिव फिगर ही है। जिससे वे पार्टी में सेक्सी ड्रेस में फिट आ सकें।

तो चलिये हम यहां आपके लिए लाये हैं कुछ स्मार्ट टिप्स जिन्हें अपनाकर आप परफेक्ट फिगर पा सकती हैं।

खाने की आदतों में संयम बरतें, इसके लिए जीभ के स्वाद और मन पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जिस दिन आप इसमें सक्षम हो जाएंगी, उस दिन आप बेडौल काया पर नियंत्रण पाने में सफल और सुडौल काया का मूल मंत्र भली-भांति समझ जाएंगी।

पानी का खूब सेवन करें-: अगर आप क्रिसमस पार्टी में एकदम फिट नजर आना चाहती हैं तो दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लिास पानी जरूर पीऐं।

अपने सोने व जागने का समय ठीक करें। ना तो देर रात तक जागे और ना ही सुबह देर तक सोएं।

आप अपने खाने में कम से कम 10 दिनों तक प्रोटीन युक्त आहार खाएं। इस खाने में अपनी पसंद के अनुसार अंड का सफेद भाग, मछली, चिकन को शामिल कर सकती हैं।