Home Latest news बारिश के मौसम में रखे अपने वार्डरॉब में इन कपड़ों को

बारिश के मौसम में रखे अपने वार्डरॉब में इन कपड़ों को

0
बारिश के मौसम में रखे अपने वार्डरॉब में इन कपड़ों को
how to maintain fashion trend in monsoon season
how to maintain fashion trend in monsoon season
how to maintain fashion trend in monsoon season

मानसून ने दस्तक दे दी हैं ऐसे में सबका मन खुशनुमा हो जाता हैं। इस मौसम का इंतज़ार सबको बेसब्री से होता हैं। इस मौसम में घूमने का एक अलग ही मज़ा हैं। आईये जानते हैं इस मौसम में आप अपने फैशन का कैसे ख्याल रख सकते हैं. इस मौसम को देखते हुए लूज ट्राउजर और कूल प्रिंटेड शर्ट और टी-शर्ट की खरीदारी शुरू कर दी गई है। इसमें कूल कपड़ों की मांग बहुत ज्यादा है।

*युवाओं में इन दिनों चेक, और जियोमेट्रिकल प्रिंट काफी चल रहे हैं। इन पर डॉट, स्क्वायर और ट्रायंगल प्रिंट होता है। इसमें डस्टी पेस्टल, पैरट ग्रीन, ओरेंज जैसे कलर देखने में काफी कूल लुक देते हैं। फैब्रिक पर खासतौर पर ध्यान दिया जाता है। लिनेन, कॉटन और खादी ही इस मौसम के अनुकूल हैं।

*जेंट्स में नेरो बॉटम ट्रॉउजर काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह नीचे से फिट होते हैं। कॉटन और डेनिम के ये ट्रॉउजर कई रंगों में बाजार में उपलब्ध हैं। इस तरह के ट्रॉउजर के साथ अधिकतर पोलो टीशर्ट को वरीयता दी जा रही है।

*बरसात को देखते हुए कैप्री युवाओं में हिट बनी है। इसमें अब कॉटन के अलावा डेनिम फैब्रिक भी आने लगा है। इसके फ्लोरल प्रिंट की शर्ट और टी-शर्ट काफी पसंद की जा रही है।

*पुरुषों में रगेड जींस हमेशा से ही एवरग्रीन है। यह कई जगह से फटी होती है, जो देखने में टफ लुक देती है। अब विभिन्न बड़े ब्रांड्स इसका अलग से कलेक्शन पेश कर रहे हैं।

*बारिश के मौसम को देखते हुए वूमेंस के लिए फ्लोरल जार्जेट के एंकल लेंथ परिधान काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह इस सीजन में कम्फर्टबल होते हैं। क्योंकि यह बॉडी से चिपकता नहीं है। इसके अलावा जूट फैब्रिक से बने कपड़े बनाए जा रहे हैं। कारण है कि अन्य फैब्रिक भीगने पर पारदर्शी दिखने लगते हैं। इसके अलावा जूट ह्यूमिडिटी में भी कूल रहता है। एंकल और घुटने तक की ड्रेस भी काफी डिमांड में है।

*इस सीजन में डिनाइड फैब्रिक पहनें। यह देखने में अच्छा लगता है। साथ ही इसमें कॉटन की प्रॉपर्टी अधिक होती है। यह देर में गीला होता है, लेकिन सूखता जल्दी है। इसके अलावा स्ट्रेचेबल कॉटन भी ट्राइ किया जा सकता है।

*समर कलेक्शन के दौरान छाया रहा प्लाजो मानसून में न पहने तो बेहतर होगा। प्लाजो गीला होकर पैरों में चिपकेगा। बेहतर होगा इसके स्थान पर क्यूलोट्स और क्रॉप टॉप पहनें।