Home Breaking पिछले दशकों में मानवता ने काफी विकास किया : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

पिछले दशकों में मानवता ने काफी विकास किया : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

0
पिछले दशकों में मानवता ने काफी विकास किया : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Humanity has developed a lot in the last decades: UN chief

संयुक्त राष्ट्र। | संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यूएन मुख्यालय में जुटे लोगों से कहा, पिछले सात दशकों में मानवता ने काफी विकास किया है। गुटेरेस ने कहा, वे भेदभाव का विरोध करने और सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए सशक्त हो गए हैं और उनकी न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास अवसरों तक अधिक पहुंच बनी है।

गुटेरेस ने बताया कि आर्थिक बदहाली और शोषण की स्थितियों में सुधार हुआ है। बाल अधिकारों के साथ नस्लीय एवं धार्मिक भेदभाव पीड़ितों के अधिकार, विकलांग लोगों के अधिकार और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के साथ महिला अधिकार उन्नत हुए हैं।

उन्होंने कहा, मनुष्यों के अंतनिर्हित सम्मान और समान अधिकार अभी भी सार्वभौमिक पहुंच से दूर है। दुनियाभर के लाखों लोगों को अभी भी मानवाधिकार उल्लंघनों और दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ता है।