Home India City News रोटी ज्यादा बनाने पर पीटा, पत्नी ने की आत्महत्या

रोटी ज्यादा बनाने पर पीटा, पत्नी ने की आत्महत्या

0
woman committed suicide
married woman committed suicide drinking acid

सूरत । सूरतशहर के डिडोली क्षेत्र में शुक्रवार रात को जिस महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या की थी, उसे उसके पति ने रोटी ज्यादा बनाने को लेकर पीट दिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके गिरफतार किया है।…

पुलिस के अनुसार डिंडोली के बिलियानगर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कसाब की पत्नी मनीशा ने शुक्रवार रात को तेजाब पीकर आत्हत्या कर ली थी। मनीशा महाराष्ट्र के जलगांव जिले की थी। दोनों की डेढ साल पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार रात को दोनों के बीच जो झगडा हुआ व रोटी ज्यादा बनाने को लेकर हुआ।

मनीशा दोनों के लिए करीब दो दर्जन रोटियां बनाती थी, लेकिन शुक्रवार को उसने 25 रोटियां बना दी। इससे नाराज होकर अशोक ने उसे पीट दिया और दही लेने के लिए बाजार चला गया। इस दौरान मनीशा ने गुस्से में तेजाब पी लिया। उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मनीशा के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अषोक को गिरफतार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here