Home India City News पत्नी सहित 10 लोगों को विषाक्त भोजन देने वाला पति अरेस्ट

पत्नी सहित 10 लोगों को विषाक्त भोजन देने वाला पति अरेस्ट

0
पत्नी सहित 10 लोगों को विषाक्त भोजन देने वाला पति अरेस्ट
Husband arrested for poison in wife food, family members in navi mumbai
Husband arrested for poison in wife food, family members in navi mumbai
Husband arrested for poison in wife food, family members in navi mumbai

मुंबई। नवी मुंबई में स्थित सीवुड इलाके में पत्नी सहित उसके परिवार के 10 सदस्यों को विषाक्त भोजन देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में बीमार सभी सदस्यों का इलाज नई मुंबई में ही महानगरपालिका के अस्पताल में हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विजय मुंडे व रत्ना मनसुख का विवाह कई साल पहले हुआ था। लेकिन विजय व रत्ना के बीच अनबन होने की वजह से दोनों अलग-अलग रहते थे।

रत्ना मनसुख सीवुड इलाके में अपने मायके वालों के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार रत्ना मनसुख अपने मायके वालों के साथ जुन्नर में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे।

मंगलवार को शादी समारोह से लौटने के बाद घर में रखा खाना सभी ने खाया, इसके बाद सभी लोग बीमार हो गए। सबको को दस्त होने लगा, जिससे सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और खाना के बरतन को देखकर इसके बारे में पूछताछ शुरु की गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि यह सब रत्ना के पति विजय मुंडे ने किया है।

इसलिए पुलिस ने इस मामले में विजय मुंडे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच जारी है और विजय ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।