Home Breaking अवैध संबंधों के शक में बेटे के सामने पत्नी का मर्डर कर पति फंदे से झूला

अवैध संबंधों के शक में बेटे के सामने पत्नी का मर्डर कर पति फंदे से झूला

0
अवैध संबंधों के शक में बेटे के सामने पत्नी का मर्डर कर पति फंदे से झूला
Husband kills wife, self in front of son in betul
Husband kills wife, self in front of son in betul
Husband kills wife, self in front of son in betul

बैतूल। शादी के पांच साल बाद पति ने नाजायज रिश्तों के शक और पारिवारिक कलह के चलते पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात का चश्मदीद दंपती का चार साल का बेटा बना जो घटना के समय घर में ही मौजूद था।

शहर के प्रताप वार्ड में रहने वाले प्रकाश पाल ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पत्नी स्मिता की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी पर झूल गया। इस हत्या और आत्महत्या का चश्मदीद गवाह प्रकाश का चार साल का बेटा माही है। जिसने अपने मां बाप को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते हुए देखा। मासूम माही रात में ही बाहर निकला और पड़ोसियों को उठाया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

लोगों का कहना है कि प्रकाश और स्मिता के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। प्रकाश पाल पुणे में बतौर ऑटो चालक काम करता था और उसने स्मिता से पांच साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। दोनों के रिश्तों में शादी के बाद ही खटास आना शुरू हो गई थी।

बताया जा रहा है कि प्रकाश को शक था कि उसकी पत्नी के नाजायज रिश्ते हैं। इसके अलावा स्मिता की बहनों को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिये भेज दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है, जिसमें प्रकाश ने चार लोगों को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है।