
-
hyderabad : 19 year old girl alleges gangrape by boyfriend, his friends हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को एक लड़की के साथ गैंगरेर्प के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीडि़त लड़की की शिकायत पर पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
पीडि़ता दार्जिङ्क्षलग की रहने वाली है और यहां पर हिमायत नगर में रहती है। उनसे नारायणगुडा पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसके प्रेमी और छह अन्य लोगों ने रविवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता की उम्र 16 साल है और वह यहां पर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने प्यार के नाम पर उसके साथ धोखा किया और अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता के बयान के मुताबिक उसके प्रेमी ने उसे सिकंदराबाद के एक पार्क में बुलाया और वहां पर अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़ता का प्रेमी भी शामिल है। इसके साथ ही पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी है। आरोपियों के खिलाफ निर्भया कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।