Home Rajasthan Ajmer धर्मेन्द्र अजमेर कमिश्नर, आरूषि कलक्टर

धर्मेन्द्र अजमेर कमिश्नर, आरूषि कलक्टर

0
ajmer District Collector
ias dr arushi Ajay malik ajmer District Collector and dharmendra bhatnagar commissioner

अजमेर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार को जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में धर्मेन्द्र भटनागर को अजमेर संभागीय आयुक्त और आरूषि मलिक को अजमेर कलक्टर लगाया है।…

भटनागर 1979 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। आरएएस के रूप में वे सीकर के कलक्टर भी रहे हैं। गत वर्ष आईएएस में पदोन्नत होने के बाद वे श्रीगंगानगर कलक्टर रहे। भटनागर 1984 से 1987 तक पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस भी रहे। आईपीएस की नौकरी छोड़कर वे पुन: आरएएस बने। भटनागर अजमेर में अतिरिक्त कलक्टर विकास, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त और आयुर्वेद के अतिरिक्त निदेशक भी रहे हैं।

2005 बैच की आईएएस अधिकारी आरूषि जोधपुर की मूल निवासी हैं। झुंझनूं कलक्टर के पद से स्थानांतरित होकर आ रही आरूषि इससे पहले डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ व टोंक की कलक्टर रह चुकी हैं।

बोहरा मंडल सदस्य, शर्मा आईजी स्टाम्प

राज्य सरकार ने आरआरटीआई के निदेशक सुमति लाल बोहरा का स्थानांतरण राजस्व मंडल सदस्य के पद पर किया है। सुधीर कुमार शर्मा को पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में महानिरीक्षक लगाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ओंकार सिंह को राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में निदेशक लगाया गया है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सोनी को सीकर कलक्टर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here