Home Azab Gazab हैरतंगेज घटना : आसमान से गिरा बर्फ का गोला, महिला घायल

हैरतंगेज घटना : आसमान से गिरा बर्फ का गोला, महिला घायल

0
हैरतंगेज घटना : आसमान से गिरा बर्फ का गोला, महिला घायल
ice ball falls from sky in sagar, woman injured

ice ball falls from sky in sagar, woman injured

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले की सीमा से लगे सागर जिले के वनग्राम आमाखोह में दोपहर हैरतपूर्ण घटना में बर्फ का वजनी गोला गिरने से एक महिला जख्मी हो गई।

नवलगढ़ में देखे जा रहे हैं पीले रंग के दुर्लभ प्रजाति…

घटना के प्रत्यक्षदर्शी माध्यमिक शाला के शिक्षकों ने बताया कि वह स्कूल के बाहर मैदान में बच्चों को बिठाकर पढ़ा रहे थे। तभी आसमान से एक बर्फ का गोला गिरते हुए बच्चों ने देखा और कुछ देर बाद पता चला कि बर्फ के उसी गोले की चोट से स्कूल के पास रहने वाल 60 वर्षीय एक महिला जख्मी हो गई।

आज भी रहस्य बनी हुई है पातालपानी झरने की गहराई

स्कूल के पास ही हनुमत गौंड का निवास हैं जहां हनुमत की मां राजरानी गौंड़ 60 वर्ष घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान बर्फ का एक वजनी गोला महिला के पास रखे लकड़ी के ढेर से टकराते हुए उसके ऊपर जा गिरा। जिससे घबराई महिला गिरकर बेहोश हो गई।

पन्द्रह वर्षीय बालक ने मां काली के दरबार में चढ़ाई जीभ

वृद्ध महिला को हाथ पैर में चोट आना बतायी गयी है वहीं गांव में यह घटना कौतुहल का विषय बनी है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसमान से गिरे उक्त बर्फ के गोले का वजन तकरीबन 30 से 40 किलो होगा। गनीमत यह रही कि उक्त वर्फ का गोला सीधे किसी पर नही गिरा वरना घटना काफी गंभीर हो सकती थी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE