Home Breaking भोपाल में भाजपा नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

भोपाल में भाजपा नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

0
भोपाल में भाजपा नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
Income tax raids bjp leader Sushil Vaswani office, residence in Bhopal
Income tax raids bjp leader Sushil Vaswani office, residence in Bhopal
Income tax raids bjp leader Sushil Vaswani office, residence in Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुशील वासवानी के घर, होटल और बैंक पर एक साथ छापा मारा।

वासवानी के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिल रही थी। आयकर टीम की कार्रवाई जारी हैं। विभाग के दो अधिकारी भाजपा नेता के घर, दो होटल में और दो बैंक में कागजों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम ने सुशील वासवानी के घर, होटल और बैंक में छापा मारा।

सूत्रों के मुताबिक वासवानी पर आरोप है कि उन्होंने आठ नवम्बर के बाद कोऑपरेटिव बैंक के अपने खाते में आय से अधिक कैश जमा किया था।

आशंका जताई जा रही है कि नोटबंदी के बाद बैंक के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद किया गया है। उपनगरीय इलाके बैरागढ़ में वासवानी भाजपा के बड़े नेता हैं और राज्य आवास संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वासवानी की पत्नी किरण वासवानी बैरागढ़ स्थित महानगर बैंक की चेयरमैन हैं। सुशील वासवानी की बहू संगीता वासवानी वार्ड पार्षद हैं।