Home Breaking पाक की गोलीबारी में दो बच्चों सहित 6 की मौत, सात घायल

पाक की गोलीबारी में दो बच्चों सहित 6 की मौत, सात घायल

0
पाक की गोलीबारी में दो बच्चों सहित 6 की मौत, सात घायल
india, pakistan trade border fire in kashmir 6 killed including two children
india, pakistan trade border fire in kashmir 6 killed including two children
india, pakistan trade border fire in kashmir 6 killed including two children

जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रामगढ़ सेक्टर में पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी में दो बच्चों और चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

रामगढ़ सेक्टर में मंगलवार को पाक गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है। सुबह से ही पाकिस्तान द्वारा सीमा पर भारतीयों चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है जिसका भारतीय सुरक्षाबल के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

रामगढ़ सेक्टर के रंगूर गांव में पाक द्वारा दागे गए गोलों में रिशव (5) पुत्र रमेश कुमार, अभि (5) पुत्र जोगिन्द्र लाल निवासी रंगूर की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल भी हो गए हैं।

रामगढ़ सेक्टर के जेरड़ा क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी में एक लड़की राजिन्द्र कौर पुत्री जोरावर सिंह निवासी जेरडा की मौत हो गई जबकि अरनिया सेक्टर के पिंडी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा भारी गोलीबारी व मोर्टार सेल के गोले दागे जाने से तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान दर्शना देवी (50) पत्नी सरकारी लाल, बोधरात पुत्र द्वारका दास (40) चंचलो देवी (40) पत्नी पवन कुमार व धरना देवी पत्नी सरकारी लाल चारों निवासी पिण्डी चर्कन कलां के रूप में हुई। सभी घायलों को जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

वहीं राजौरी जिले के पनियारी गांव में पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक इनकी पहचान नहीं हो पाई थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।

वहीं राजौरी जिले के नौशहरा व पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टरों में भी नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा भारी गोलीबारी की जा रही है जिसमें नौशहरा सेक्टर के कलाल गांव में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।