Home Business 8-9 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत : मनमोहन

8-9 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत : मनमोहन

0

manmohan

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने  कहा कि वैश्वीकृत दुनिया का फायदा उठाने के तरीकों पर राष्ट्रीय आम सहमति बनने पर भारत आठ से नौ प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि डॉ.सिंह के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने तीन साल नौ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज की गई थी। सिंह ने फिक्की में एक व्याख्यान में कहा कि मुझे लगता है कि यद्यपि कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन भारत के पास छह से सात प्रतिशत और फिर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की दिशा में आगे बढ़ने का मौका है।

उन्होंने कहा कि देश वैश्वीकरण का फायदा उठा सकता है और आयात के लिए अपने निर्यात से धन जुटा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई अकेले रह कर वृद्धि दर्ज नहीं कर सकता। भारत इसका फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है बशर्ते हम आगे बढ़ने के लिए एक सार्थक राष्ट्रीय सहमति बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here