Home World Asia News चीन के सैनिकों ने भारतीय गणतंत्र के प्रतीक तिरंगे को दी सलामी

चीन के सैनिकों ने भारतीय गणतंत्र के प्रतीक तिरंगे को दी सलामी

0
चीन के सैनिकों ने भारतीय गणतंत्र के प्रतीक तिरंगे को दी सलामी
indian and China armies hold border meets on 67th Republic day
indian and China armies hold border meets on 67th Republic day
indian and China armies hold border meets on 67th Republic day

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर तैनात चीन के सैनिकों ने 67वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना को बधाई दी। मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने भारतीय गणतंत्र के प्रतीक तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-चीन सीमा पर चीन के सैनिकों ने भारत के सैनिकों को बधाई दी। पूर्वी लद्दाख के चुशूल और दौलतबेग क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।

इस मौके पर भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगे को फहराया गया और सैनिकों ने तिरंगे को अपनी सलामी दी। चुशूल क्षेत्र में भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व बिग्रेडियर आर.एस.रमन ने और चीनी सैन्य दल का नेतृत्व सीनियर कर्नल चेंग शेंग शान ने किया।

इसी तरह दौलत बेग ओल्दी में थल सेना का नेतृत्व कर्नल बी. एस. उप्पल और चीनी सेना का नेतृव लेफ्टिनेंट कर्नल डी. कांग ने किया। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर रमन ने दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थायित्व से होने वाले फायदे की जानकारी सैनिकों को दी।

दोनों पक्षों ने सीमा में शांति बनाए रखने के लिए हस्ताक्षर संधियों और समझौते को कायम रखने की आपसी भावना को भी बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परंपरागत नृत्य और संगीत के अलावा कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।