Home India City News इंदौर : आरआर कैट परिसर में पिंजरे के अंदर कैद हुआ तेंदुआ

इंदौर : आरआर कैट परिसर में पिंजरे के अंदर कैद हुआ तेंदुआ

0
इंदौर : आरआर कैट परिसर में पिंजरे के अंदर कैद हुआ तेंदुआ
indore : leopard locked inside the cage in RRCAT campus
indore : leopard locked inside the cage in RRCAT campus
indore : leopard locked inside the cage in RRCAT campus

इंदौर। आरआर कैट परिसर में मंगलवार सुबह तेंदुआ पिंजरे के अंदर कैद हो गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम उसे लेने के लिए कैट पहुंची। इसके बाद तेंदुए को चिडिय़ाघर ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकेट) में सोमवार शाम को तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद यहां वन विभाग की टीम भी कैट पहुंची। यहां पर तेंदुए के लिए तीन पिंजरे टीम ने लगाए गए।

सोमवार शाम को आरआर केट के पिछले हिस्से में कुछ लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया था। तेंदुआ दिखाई देने के बाद यहां हलचल मच गई थी। जिसके बाद केट प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी।

वन विभाग की रेस्क्यू टीमें वन विभाग के एसडीओ आरसी चौबे के नेतृत्व में शाम के समय केट पहुंची थी। टीमों ने काफी देर तक तेंदुएं को ढूंढऩे की कोशिश की। वहीं तेंदुएं को पकडऩेे की कोशिशों के साथ ही वन विभाग ने उसको पकडऩे के लिए केट के अंदरुनी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तीन पिंजरे भी लगाए थे।

वन विभाग ने केट प्रशासन को भी इसके साथ ताकीद कर दिया था कि जिस हिस्से में तेंदुआं दिखाई दिया है, उस इलाके और उसके आसपास के क्षेत्र में किसी को भी न जाने दें।

वन विभाग के अधिकारियों को उम्मीद थी कि तेंदुआ पिंजरे में फंस जाएगा। रातभर इंतजार करने के बाद मंगलवार की अलसुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिसे चिडिय़ाघर पहुंचाया गया है।