Home Breaking IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कीमत 14.5 करोड़

IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कीमत 14.5 करोड़

0
IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कीमत 14.5 करोड़
IPL 2017 player auction : Ben Stokes second most expensive player in the IPL history
IPL 2017 player auction : Ben Stokes second most expensive player in the IPL history
IPL 2017 player auction : Ben Stokes second most expensive player in the IPL history

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। पहली बार आईपीएल में शामिल हुए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ की जबरदस्त कीमत मिली।

इसी के साथ स्टोक्स आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा।

वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर इयान मोर्गन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर ही किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा। इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान के 5 खिलाड़ियों को पूल में शामिल किया गया है।

इनमें मो. शहजाद, ऑलराउंडर मो. नबी, असगर स्टेनिकजई, 18 वर्षीय लेग स्पिनर रशीद खान, दवालत जादरान शामिल हैं। यूएई के एकमात्र खिलाड़ी चिराग सूरी भी नीलामी में किस्मत आजमाएंगे। यह दस साल के चक्र की आखिरी नीलामी होगी।

https://www.sabguru.com/ipl-2017-auction-afghanistan-players-rashid-khan-mohammad-nabi-create-history/

पवन नेगी को 7.5 करोड़ का घाटा

पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ में खरीदा गया है और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम में जगह मिली। सीजन 9 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस बार उनकी कीमत गिर गई।

इसके अलावा इंडियन ऑलराउंडर इरफान पठान को इस सीजन में खदीददार नहीं मिला। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से नीलामी शुरू हुई, लेकिन उन्हें भी खरीददार नहीं मिला। बता दें कि अब तक हुई नीलामी में इंगलैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.50 करोड़ में खरीदा।

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ में खरीदा। भारत के इरफान पठान की बेस प्राइस 50 लाख थी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। सीन एबॉट और क्रिस जॉर्डन को किसी ने नहीं खरीदा।

https://www.sabguru.com/pakistani-cricketer-shahid-afridi-announces-international-retirement/