Home Breaking आईपीएल 9 : मुंबई की हार, राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस का जीत से आगाज

आईपीएल 9 : मुंबई की हार, राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस का जीत से आगाज

0
आईपीएल 9 : मुंबई की हार, राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस का जीत से आगाज
ipl 9 : rising pune supergiants vs mumbai indians
ipl 9 : rising pune supergiants vs mumbai indians
ipl 9 : rising pune supergiants vs mumbai indians

मुंबई। आईपीएल 9 का आगाज राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ हुआ। इस मैच में अपने बॉलर्स के दम और बाद में अंजिक्य रहाणे की हाफसेंचुरी की बदौलत पदापर्ण कर रही राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस ने गत चैम्पियन मुंबई को नौ विकेट से हरा डाला।

मुंबई इंडियंस के दिए गए 122 रनों का पीछा करते हुए पुणे सुपर जाइंटस ने बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे के 42 गेंद पर सात चौकों तथा तीन छक्कों की बदौलत बनाए गए नाबाद 66 रनों, फाफ डुप्लेकिसस के 34 और केविन पीटरसन के 14 गेंद में नाबाद 21 रनों जिनमें दो छक्के शामिल के जरिए अपने मजबूती के साथ जीत हासिल की। पहले और दूसरे विकेट की क्रमश: 78 और 48 रन की साझेदारियों की बदौलत जाइंटस ने 32 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 126 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

इससे पहलेटॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को इसका कोई खास फायदा नहीं मिला और मिशेल मार्श (21 रन देकर 2) और इशांत शर्मा (36 रन देकर 2) की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जाइंटस ने मुंबई के 8 विकेट चटकाकर उसे 121 रन पर रोक दिया।

हालांकि हरभजन सिंह ने 30 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 45 रन की अच्छी पारी खेली और मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अंबाती रायुडू (22) और आर विनय कुमार (12) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 41 रन जोड़े। हरभजन और विनय ने 8वें विकेट के लिए पारी की सर्वश्रेष्ठ 28 रन की साझेदारी की।

जाइंटस की टीम की ओर से रजत भाटिया और लेग स्पिनर मुरूगन अश्विन ने चार ओवर में क्रमश: 10 और 16 रन देकर एक-एक विकेट लिया। मार्श ने चार ओवर में 21 रन देकर दो जबकि इशांत ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाए।

अपने शुरुआती मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला किया वह गलत साबित हुआ। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं दिखी।

विश्व टी20 सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे लेंडल सिमंस (8) ने आरपी सिंह की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन इशांत ने अगले ओवर में उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया।

हार्दिक पंडया (9) ने इशांत की गेंद पर एक के बाद एक दो चौके जडे लेकिन मार्श ने अपनी पहली ही गेंद पर उन्हें विकेटकीपर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों लपकवा दिया। जोस बटलर भी बिना कोई रन बनाए मार्श की गेंद पर ल्पि में रविचंद्रन अश्विन के हाथों लपके गए।

कीरोन पोलार्ड भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंद में महज एक रन का योगदान देकर भाटिया की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। पोलार्ड के आउट होने के समय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 40 रन ही पहुंचा था। इसके बाद आए रायुडू ने मार्श की गेंद पर चौका जडा। लेकिन लेग स्पिनर मुरूगन अश्विन ने 16 गेंद में महज 2 रन बना सकने वाले श्रेयष गोपाल को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा दिया।

मुंबई को संकट के समय बडा झटका तब लगा जब रायुडू भी रविचंद्रन अश्विन की पहली गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को कैच थमा बैठे। रायुडू क्रीज पर रहते हुए 27 गेंद में दो चौकों की मदद से 22 रन बना पाए।

हरभजन सिंह ने रविचंद्रन अश्विन और मुरूगन अश्विन के ओवरों में चौके मारे। विनयकुमार ने भी मार्श के ओवर में एक्सट्रा कवर के उपर से छक्का जड़ा। बाद में विनय कुमार रन बनाने के चक्कर में आरपी सिंह के पारी के 19वें ओवर में मिडविकेट पर स्टीवन स्मिथ को कैच दे बैठे। हालांकि हरभजन ने इस तेज गेंदबाज को धोने में कोई कसर बाकी नहीं छोडी और तीन चौके जड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

पारी का अंतिम ओवर करने आए इशांत शर्मा की गेंदों पर हरभजन ने दो चौके और एक छक्का जडकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।