Home Tour & Travel बना रहे है घूमने का प्लान तो जरुर जाएं ‘पूरब के स्विट्जरलैंड’

बना रहे है घूमने का प्लान तो जरुर जाएं ‘पूरब के स्विट्जरलैंड’

0
बना रहे है घूमने का प्लान तो जरुर जाएं ‘पूरब के स्विट्जरलैंड’
Is planning to revolve, then go for 'East of Switzerland'

इंफाल। ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर मणिपुर अपनी विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के कारण जाना जाता है। मणिपुर को ‘भारत का आभूषण’ भी कहा जाता है। प्रकृति मणिपुर पर काफी मेहरबान है। ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के नजारों का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो मणिपुर की ट्रिप एक बार जरुर प्लान करें . मणिपुर के प्राकृतिक दृश्यों, में विलक्षण फूल-पौधे, निर्मल वन, लहराती नदियां, पहाड़ियों पर छाई हरियाली के नज़ारे काफी सुंदर हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

हिमाचल का ऐसा गांव जहां पर्यटकों को जाना हैं मना

श्री गोविंद जी मंदिर, खारीम बंद बाजार, युद्ध कब्रिस्तान, शहीद मीनार, खोंघापत उद्यान, लोकटक झील, कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान, विष्णुपुर स्थित विष्णु मंदिर, सेंड्रा, मोरेह सिराय गांव, सिराय की पहा‍ड़ियां, डूको घाटी, राजकीय अजायबघर, कैना पर्यटक निवास, आदि मणिपुर के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।

अगर आप मणिपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं। इम्फाल में कांग्ला पार्क, गोविंद मन्दिर वहां के बाजार, टीकेन्द्रजित पार्क प्रसिद्ध हैं तो उख्रुल की पहाड़ियां प्रसिद्ध हैं। चुडाचांदपुर जिले में लोकतक झील प्रसिद्ध हैं। मणिपुर जाने वाले विदेशियों को प्रतिबंधित क्षेत्र पर्मिट लेना जरुरी होता है।

मुंबई की इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानें

ये नियम उन विदेशियों पर भी लागू होते हैं जो मणिपुर में जन्मे होते हैं। यह चारों मुख्य महानगरों में स्थित विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से मिलता है। यह पर्मिट मात्र दस दिन के लिए वैध होता है, व सैलानी यहां भ्रमण करने के लिए प्राधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा वयवस्थित चार लोगों के समूहों में ही जा सकते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE