Home Rajasthan Ajmer जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी पुलिस रिमांड पर

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी पुलिस रिमांड पर

0
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी पुलिस रिमांड पर
jail prahari recruitment exam paper leak accused sent to police remand
jail prahari recruitment exam paper leak accused sent to police remand
jail prahari recruitment exam paper leak accused sent to police remand

अजमेर। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पेपर लीक एवं नकल करवाने के मामले में रविवार को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उत्त 39 आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अवनिश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को पेपर लीक एवं नकल करवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रामअवतार पुत्र सुवालाल जाट ग्राम नयागांव थाना बान्दरसिंदरी जिला अजमेर, राजु पुत्र रामनारायण जाति जाट उम्र 19 साल निवासी नयागांव थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, मुकेश पुत्र गिरधारी जाति निवासी रूपनगढ अजमेर, रामलाल पुत्र पाबूराम निवासी मगरा थाना गांधीनगर अजमेर, महावीर पुत्र रामनारायण निवासी रलावता थाना गांधीनगर जिला अजमेर, हनुमान पुत्रा किशनलाल निवासी तिलौनिया थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, शिवराज पुत्र गोपाल लाल कुम्हार निवासी नलू थाना बांदसिंदरी जिला अजमेर, नन्दराम पुत्र रामधन जाट निवासी जाटली थाना गेगल जिला अजमेर, महावीर पुत्र रामलाल जाट निवासी तिलौनिया थाना बांदसिंदरी जिला अजमेर, रघुवीर पुत्र किशन निवासी घंसवा की ढाणी सुरसुरा थाना रूपनगढ़ जिला अजमेर, दिनेश पुत्र मूल्लाराम, निवासी ग्राम तिलोनिया थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, रामप्रसाद पुत्र उद्धाराम निवासी नोल्या वाया दुदु थाना दुदु जिला जयपुर, रामराज पुत्रा श्योदान निवासी जाटली थाना गेगल जिला अजमेर, राजुराम पुत्रा निवासी गोरेडी करना थाना डेगाना जिला नागौर, आेमप्रकाश पुत्रा हरिराम निवासी बाजोली थाना पीलवा जिला नागौर, कैलाश पुत्र लक्ष्मणराम निवासी बाजौली थाना पीलवा जिला नागौर, पुखराज पुत्र सोहनलाल निवासी परासिया थाना किशनगढ़ शहर जिला अजमेर, आेमप्रकाश पुत्रा प्रभूदयाल कुम्हार निवासी नलू थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, मुकेश पुत्र जेठुराम जाट निवासी काकनियावास थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, लक्ष्मण पुत्र श्योजीराम जाट निवासी काकनियावास थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, मेहबूब पुत्र बदरूदीन जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी काकनियावास थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, रतनलाल पुत्र भंवर लाल जाट निवासी जाटली थाना गेगल जिला अजमेर, जगमाल पुत्र उगमाराम निवासी बासंडा मेहरान वाया कुचील थाना गांधीनगर अजमेर, घनश्याम पुत्र सांवताराम जाट निवासी कुचील थाना गांधीनगर अजमेर, भगवतसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह राजपूत निवासी ग्राम किशनपुरा थाना पीलवा जिला नागौर, घासीराम पुत्रा नस्साराम जाट निवासी भैंरूदा थाना थांवला जिला नागौर, बाबूलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर निवासी सिरोही खुर्द थाना नरैना जिला जयपुर, सरदार पुत्र घासीराम जाति जाट उम्र 20 साल निवासी जुणदा थाना रूपनगढ जिला अजमेर, ओमाराम पुत्रा नानूराम जाट निवासी खाजपुरा थाना जायोता थाना रूपनगढ़ अजमेर, विशाल पुत्र हरिराम जाट निवासी सलेमाबाद थाना रूपनगढ़ अजमेर, सर्वेश्वर पुत्रा बंशीलाल मेघवाल निवासी पींगलोद वाया सलेमाबाद थाना रूपनगढ जिला अजमेर, रिंकु पुत्रा मनफूल जाति जाट उम्र 20 साल निवासी परासियां थाना किशनगढ शहर अजमेर, बलवीर पुत्रा नन्दाराम जाट निवासी कालीडूंगरी थाना गांधी नगर अजमेर, रणजीत पुत्रा भैरूलाल जाट निवासी पींगलोद वाया सलेमाबाद थाना रूपनगढ अजमेर, भरत पुत्रा कानाराम जाट निवासी तिलोनिया थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, राजेन्द्र पुत्रा रणजीत जाट निवासी तिलोनिया थाना बांदरसिंदरी जिला अजमेर, सुखराम पुत्रा श्योजीराम जाट निवासी तित्यारी थाना रूपनगढ जिला अजमेर, रघुनाथ पुत्रा हीरालाल जाट निवासी बाजौली थाना पीलवा जिला नागौर व बबलू पुत्रा प्रेमाराम जाट निवासी पींगलौद वाया सलेमाबाद थाना रूपनगढ जिला अजमेर को सोमवार को कडी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहां उक्त 39 आरोपियों को दो दिन तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस उक्त आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने इस मामले से जुडे जोधपुर निवासी दूदाराम व अभयराज मीणा की तलाश की जा रही है।