Home Headlines जैन मंदिर में हुई विधान पूजा, 216 अर्घ चढाए

जैन मंदिर में हुई विधान पूजा, 216 अर्घ चढाए

0
जैन मंदिर में हुई विधान पूजा, 216 अर्घ चढाए
Jain temple worship in mahaveer nagar jaipur
Jain temple worship in mahaveer nagar jaipur
Jain temple worship in mahaveer nagar jaipur

जयपुर। गणाचार्य विराग सागर की प्रथम गणिनी शिष्या आर्यिकारत्न विषाश्री माता के सानिध्य में महावीर नगर के जैन मंदिर में 2 अक्टूबर से चल रहे से श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान व विष्वषांति महोत्सव के तीसरे दिन रविवार  को मंत्रोच्चारण की स्वर लहरियों के बीच 5 पूजाएं व 216 अर्घ चढाए गए।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीश धाडुका व मंत्री सिद्वार्थ पांड्या ने बताया कि रविवार को नित्य नियम पूजा व शांतिधारा के बाद प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रद्युम्न शास्त्री ने मंडल पर मंत्रोच्चारण के बीच चैत्य भूमि पूजा, खातिका पूजा,लता भूमि पूजा व उपवन पूजाएं कराई व जयकारों के बीच 216 अर्घ चढवाए।

इस दौरान गणिनी विषाश्री माता ने विधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विधान 11 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से होगा।