Home Business जयपुर में मकान पर गिरा 4जी मोबाइल टावर

जयपुर में मकान पर गिरा 4जी मोबाइल टावर

0
जयपुर में मकान पर गिरा 4जी मोबाइल टावर
jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds
jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds
jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds

जयपुर। राजधानी जयपुर के तिलक नगर में विजय पथ तुलसी सर्किल के पास सड़क के हिस्से में लगाया गया 4जी मोबाइल टावर (जीबीएम) बुधवार को एक घर पर गिर गया।

टावर की बुनियाद इतनी कमजोर थी कि तेज हवा को झेल नहीं सका। टावर गिरने से मकान की चारदीवारी पर लगी लोहे की रेलिंग तक टूट गई। घर की दीवार में भी दरार आ गई। इससे परिवारजन इतने घबरा गए कि घर के बाहर तक नहीं आ पाए।

jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds
jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार के लोग घर के अंदर थे और सड़क से वाहन व राहगीर नहीं गुजर रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टावर गिरने से करीब 20-30 सैकण्ड पहले ही संजय कॉलोनी निवासी बच्चे वहां से गुजरे थे उन्हीं के सामने टावर गिरा। इस बीच स्थानीय पुलिस और नगर निगम मोती डूंगरी जोन उपायुक्त अमिताभ कौशिक टीम के साथ पहुंचे और टावर हटाने का काम शुरू किया।

jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds
jaipur : 4g mobile tower collapse in strong winds

हादसे की मुख्य वजह मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम और सरकारी एजेंसी की लापरवाही बताई जा रही है। लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टावर के चारों पेच टूट गए। पेच का एक हिस्सा सीमेंट-कंक्रीट से बनाए गए फाउण्डेशन में और दूसरा टावर में कसा हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here