Home India City News जोधपुर के पूर्व राजघराने की बेटी अंबिका सिंह बनी जयपुर के पूर्व राजघराने की बहू

जोधपुर के पूर्व राजघराने की बेटी अंबिका सिंह बनी जयपुर के पूर्व राजघराने की बहू

0
जोधपुर के पूर्व राजघराने की बेटी अंबिका सिंह बनी जयपुर के पूर्व राजघराने की बहू
jaipur royal family member ajay singh to marry with jodhpur princes ambika singh of jodhpur royal family
royal family
jaipur royal family member ajay singh to marry with jodhpur princes ambika singh of jodhpur royal family

जोधपुर। जोधपुर के पूर्व राजघराने की बेटी जब बहू बनकर अपनी सुसराल जयपुर के सिटी पैलेस में दाखिल हुईं तो उनका भव्य स्वागत हुआ।

दुल्हन के गृह प्रवेश रस्म में धौलपुर रियासत की पूर्व महारानी प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई पूर्व राजघराने परिवार सहित शामिल हुए। इस अवसर पर दुल्हन ने सभी बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं, बाद में एक रस्म के तहत दुल्हन राजकुमारी अंबिका सिंह ने डांस किया।

अपनी दुल्हन अंबिका सिंह के साथ जयपुर पहुंचे राजकुमार अजय सिंह का सिटी पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयपुर की पूर्व महारानी पद्मनी की तरफ से उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया।

इस शाही भोज में दुल्हन ने सभी बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शुरू हुआ मुख्य कार्यक्रम जिसका सभी को इंतजार था। घूंघट में सिमटी दुल्हन अंबिका ने सभी मेहमानों के समक्ष पारंपरिक राजस्थानी डांस किया।

इससे पूर्व जोधपुर में दुल्हन अंबिका सिंह को उनके परिजनों ने भावपूर्ण माहौल में विदाई दी। अपने परिजनों से विदा होते समय राजकुमारी अंबिका भावुक हो उठीं। डोली के स्थान पर कार में विदाई होने पर दुल्हन के भाइयों ने प्रतीकात्मक रूप से कार को खींच कर रवाना किया।

दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म जोधपुर में ही आयोजित की गई। घूंघट में सिमटी अंबिका का घूंघट उठा कर अजय सिंह ने उनका दीदार किया। मुंह दिखाई की रस्म में दुल्हन का दीदार कर दूल्हा बने अजय सिंह ने उन्हें हीरे जडि़त हार भेंट किया।