Home World Asia News जकार्ता में हुए आत्मघाती हमलों से सात की मौत

जकार्ता में हुए आत्मघाती हमलों से सात की मौत

0
जकार्ता में हुए आत्मघाती हमलों से सात की मौत
Jakarta attacks : Indonesian police regain control after Seven killed in capital
Jakarta attacks : Indonesian police regain control after Seven killed in capital
Jakarta attacks : Indonesian police regain control after Seven killed in capital

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गुरुवार सुबह हुए सीरियल बम विस्फोट और गोलाबारी में तीन पुलिसकर्मी सहित सात लोगों की मौत हो गई।

आत्मघाती हमलावरों ने मध्य और पश्चिमी जकार्ता के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए हमले किए। तीन आत्मघाती हमलावरों ने जकार्ता के स्टारबक्स कैफे में स्वयं को बम से उड़ा दिया। इन सभी हमलों की पुष्टि जकार्ता पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाकों, बड़े-बड़े मॉलों और विदेशी कंपनियों के दफ्तर के करीबी इलाकों को अपना निशाना बनाकर सात जगहों पर सिलसिलेवार तरीके से घटना को अंजाम दिया। इन हमलों में आत्मघाती हमले भी शामिल हैं।

जकार्ता पुलिस ने बताया कि इस हमले को करीब बारह से चौदह हमलावरों ने अंजाम दिया, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सीरियल ब्लास्ट की वजह से एक पुलिस पोस्ट भी पूरी तरह से नष्ट हो गई।

इस दौरान हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महिला, बच्चा और विदेशी नागरिक शामिल है। 2009 के बाद यह पहला मौका है जब इंडोनेशिया में विदेशियों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। फ़िलहाल घटना की जांच जारी है।