Home Breaking खौफनाक अपराध : जालौन की 24 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन में जलाया

खौफनाक अपराध : जालौन की 24 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन में जलाया

0
खौफनाक अपराध : जालौन की 24 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन में जलाया
jalaun based 24 year old woman forcefully burnt inside moving train coach in jhansi
jalaun based 24 year old woman forcefully burnt inside moving train coach in jhansi
jalaun based 24 year old woman forcefully burnt inside moving train coach in jhansi

झांसी। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी ट्रेन में होने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीतीरात को एक और युवती अपराधियों का शिकार हो गई।

चलती ट्रेन में यात्रियों के सामने ही चार युवकों ने उसे जला दिया। वह चीखती-चिल्लाती रही और किसी ने भी उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई। मानो सबकी संवेदनाएं मर गई हों।

जानकारी के मुताबिक झांसी स्टेशन पर एक युवती तड़पती हुई स्थिति मे मिली। उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे जीआरपीएफ जवानों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ में युवती अपना नाम सुनीता (24 वर्ष) बता रही है। उसके मुताबिक वह जालौन जिले के कदौंरा गांव की निवासी है। जलाने वालों को वह न तो पहचानती है और न ही उन्हें पहले कभी देखा ही था।