Home Breaking वाकई क्षेत्र से गुमशुदा हो गए हैं जालोर भाजपा के सांसद देवजी पटेल!

वाकई क्षेत्र से गुमशुदा हो गए हैं जालोर भाजपा के सांसद देवजी पटेल!

0
वाकई क्षेत्र से गुमशुदा हो गए हैं जालोर भाजपा के सांसद देवजी पटेल!
jalore mp missing poster stick outside pro office jalore
missing posters stick in jalore city
missing posters stick in jalore city

सबगुरु न्यूज-जालोर। शहर वही, गलियां वही, लेकिन मंगलवार को जालोर शहर का एक परिवर्तन लोगों और सोशल मीडिया में सुबह से चर्चा का विषय रहा। वो यह कि जालोर में भाजपा सांसद देवजी पटेल की गुमशुदा। व्हाट्स एप पर भी यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए है।

कांग्रेस नगर ब्लाॅक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण माली के नाम से जालोर में सांसद देवजी पटेल की गुमशुदगी के पोस्टर कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, अस्पताल चैराहा समेत कई जगह पर खम्भों पर चस्पा नजर आए।

jalore mp missing poster stick outside pro office jalore
jalore mp missing poster stick outside pro office jalore

-यह है पोस्टर की इबारत
पोस्टर में लिखा है कि सांसद देवजी पटेल ने जालोर की जनता को भगवान भरोसे छोडा सिर्फ सांचोर तक सिमटे रहे। जालोर की जनता की सुध नहीं ले रहे सांसद पटेल। आम जनता त्रस्त-भाजपा सांसद मस्त। जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल गुमशुदा। ढूंढकर लाने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद। निवेदक नैनाराम माली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, जालोर। इन पोस्टरों को लगाने की वजह जानने के लिए सबगुरु न्यूज सुबह से लगातार नैनाराम माली से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का लगातार प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आॅफ आ रहा है।
-सिरोही में भी शिकायतें
जालोर में सांसद की विजिट की क्या स्थिति है, यहा पोस्टर बता रहा है। कांग्रेस का अरोप है कि मीडिया में आने वाली उनकी विजिट खबरें ही देख ले तो यही दिखाती हैं कि वह सांचोर के अलावा जालोर के शेष आठ उप जिलों में सांचोर से कम रुचि ले रहे हैं।

आरोप यह है कि आम तौर पर सांसद के आदेश निर्देश और बैठकें सांचोर में और सांचैर के लिए ही होती हैं। ऐसे ही आरोप सांसद पर सिरोही को लेकर भी लगते रहे हैं कि वह सिरोही और उसकी शेष चार नगर निकायों की बजाय सिर्फ माउण्ट आबू में अपना पूरा ध्यान आकर्षित किए हुए रहते हैं। उनका सबसे ज्यादा आना जाना और बैठकें लेना वहां पर ही होता है।
इनका कहना है….
जिस तरह के पोस्टर लगाने की बात सामने आ रही है वैसे पोस्टर लगाने की अनुमति नगर परिषद से नहीं दी गई है।
महेश पुरोहित
आयुक्त, नगर परिषद, जालोर।