Home Headlines जम्मू : महिला ने पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया

जम्मू : महिला ने पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया

0
जम्मू : महिला ने पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया
Jammu Women alleges sexual assault by police officer
Jammu Women alleges sexual assault by police officer
Jammu Women alleges sexual assault by police officer

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी पर पुलिस थाने के अंदर यौन उत्पीड़न करने का एक 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला के वकील ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि महिला को कनाचक पुलिस थाने में एक सप्ताह तक हिरासत में रखा गया।

NEET परीक्षा में छात्रा से ‘ब्रा’ उतारने को कहने वाली टीचर्स सस्पेंड
पुणे सॉफ्टवेयर इंजिनीयर गैंगरेप मामले में 3 को मृत्युदंड

महिला एक दंपती के यहां घरेलू नौकरानी का काम करती थी और दंपती द्वारा चोरी का आरोप लगाने के बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस थाने के एसएचओ ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने बताया कि जब उसका पति पुलिस थाने में उससे मिलना पहुंचा तो उसे भी हिरासत में ले लिया गया। महिला की चिकित्सा जांच करवाई गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषी को इस जघन्य अपराध के लिए दंडित किया जाएगा।