Home Headlines जापानी युवती से दुष्कर्म मामले में एक और अरेस्ट

जापानी युवती से दुष्कर्म मामले में एक और अरेस्ट

0
जापानी युवती से दुष्कर्म मामले में एक और अरेस्ट
japanese tourist rape case : one more accused held
japanese tourist rape case : one more accused held
japanese tourist rape case : one more accused held

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में दूदू थाना क्षेत्र में गत दिनों एक जापानी युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया तथा मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डी.सी.जैन ने बताया कि अबतक इस मामले में मुख्य आरोपी अजीत सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आरोपियों से पीडिता का मोबाईल फोन कै मरा एवं 5000 येन सहित मोटरसाइकिलें तथा पीडिता द्वारा दी गई गिफ्ट बरामद की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से रामराज को रविवार को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का अनुसंधान शीध्र कर न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here