Home Entertainment जेनिफर एनिस्टन ने 10 लाख डॉलर दान दिए

जेनिफर एनिस्टन ने 10 लाख डॉलर दान दिए

0
जेनिफर एनिस्टन ने 10 लाख डॉलर दान दिए
Jennifer Aniston donates $ 1 million to puerto rico hurricane relief
Jennifer Aniston donates $ 1 million to  puerto rico hurricane relief
Jennifer Aniston donates $ 1 million to puerto rico hurricane relief

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने विनाशकारी हार्वे, इरमा और मारिया तूफानों के राहत कार्यो के लिए 10 लाख डॉलर की राशि दान दी है।

एनिस्टन ने कुल राशि में से 500,000 डॉलर अमरीकी रेड क्रॉस सोसाइटी और शेष आधी राशि रिकी मार्टिन फाउंडेशन को दान की है, जिसका मकसद प्यूटरे रिको में राहत एवं बचाव कार्यो में मदद पहुंचाना है।

मार्टिन ने गुरुवार को ट्वीट कर वित्तीय मदद करने के लिए एनिस्टन की प्रशंसा की। मार्टिन ने लिखा कि जेनिफर एनिस्टन आप शानदार हैं। प्यूटरे रिको राहत फंड में 500,00 डॉलर दान देने के लिए धन्यवाद। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। आप कई जीवन बचा रही हैं।

एनिस्टन के अलावा सीन डीडी कॉम्ब्स, लियोनाडरे डिकैप्रियो, जेनिफर लोपेज और एलेन डीजेनेर्स ने भी राहत कार्यो में मदद की है।