Home India City News हजारीबाग में खड़े डम्फर से बस की टक्कर, 4 मरे और 36 घायल

हजारीबाग में खड़े डम्फर से बस की टक्कर, 4 मरे और 36 घायल

0
हजारीबाग में खड़े डम्फर से बस की टक्कर, 4 मरे और 36 घायल
jharkhand : 4 killed, 36 injured as bus-dumper collision in hazaribagh
jharkhand : 4 killed, 36 injured as bus-dumper collision in hazaribagh
jharkhand : 4 killed, 36 injured as bus-dumper collision in hazaribagh

हजारीबाग। रांची- पटना राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर बीती देर रात चरही के निकट यात्रियों से भरी एक बस के एक खड़े डम्फर से टकरा जाने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 36 लोग घायल हो गए।

इनमें से 5 की हालत ज्यादा गंभीर होने पर रांची रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में किया जा रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार बीती रात करीब एक बजे गया से टाटा जा रही एक बस चरही ओवरब्रिज के निकट खड़े डम्फर से जाकर टकरा गई। टक्कर बहुत जोरदार थी।

इस हादसे मे चार लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 घायलों को रांची रेफर किया गया है जिनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। शेष लोगों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में किया जा रहा है।