Home Headlines झारखंड : नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में छह जवान जख्मी

झारखंड : नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में छह जवान जख्मी

0
झारखंड : नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में छह जवान जख्मी
Jharkhand: 6 CRPF personnel injured in landmines blast
Jharkhand: 6 CRPF personnel injured in landmines blast
Jharkhand: 6 CRPF personnel injured in landmines blast

रांची/धनबाद/गिरिडीह। नक्सलियों ने तोपचांची में सीरियल लैंड माइंस ब्लास्ट कर सीआरपीएफ 154 बटालियन के पांच जवानों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना शानिवार दोपहर की है।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लगाया गया। बेहतर इलाज के लिए जवानों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तोपचांची थाना क्षेत्र से 10 किलोमीटर दक्षिण पहाड़ी की दूसरी और जीतपुर गांव में शनिवार को सीरियल लैंड माइंस ब्लास्ट में पांच जवान घायल हो गए।

गिरिडीह जिला के बोदरो बंदगांवा बस्ती कुल्ही के पास जैतपुर गांव में बाइक से एलआरपी पर निकले सीआरपीएफ के जवान और बाघमारा डीएसपी मजहरुल होदा जैसे ही जीतपुर गांव के पास पहुंचे। अचानक एक के बाद एक 52 धमाके हुए।

विस्फोट के दौरान आगे चल रही चार बाइक लैंड माइंस की चपेट में आ गई। विस्फोट को देखते ही पीछे चल रहे जवान रुक गये और पोजिशन लेकर फायरिंग करने लगे। जवानों की फायरिंग से नक्सली भाग गए। नक्सलियों के ओर से जवाबी फायरिंग नहीं हुई।

जीतपुर मध्य विद्यालय के पार होते ही नीचे ढलान वाले कच्चे रास्ते में नक्सलियों ने जमीन के नीचे हर दो फीट की दूरी पर 52 लैंड मांइस बिछा रखा था। सभी लैंड मांइस एक दूसरे से जुडे़ हुए थे। जिसका कनेक्शन करीब दो सौ मीटर अंदर पहाड़ी के पास एक बड़े चट्टान के पीछे गाड़ कर रखे गए बैटरी से था।

जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने बैटरी से विस्फोट कर दिया। विस्फोट में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में घायल जवानों में एसआई भारती साहब, हवलदार चंद्रभान, कांस्टेबल माधव महलदार, कांस्टेबल सुनील दत्त शामिल है।

गौरतलब है कि नक्सली दो वर्ष पूर्व 27 जनवरी 2013 को भी पारसनाथ पहाड़ी में करीब 22 लैंड माइंस विस्फोट कर चुके हैं। जिसमें एक जवान शहीद और दर्जनों जवान घायल हुए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर डीजीपी डीके पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने नक्सलियों को हर हाल में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जीतपुर, पलमा, बस्तीकुल्ही सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग फरार भी है। पुलिस पूरे एरिया में सर्च अभियान चला रही है।

मामले में एडीजी सह पुलिस प्रवक्ता एसएन प्रधान ने बताया कि घटना में छह जवान घायल हुए है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका में हेलीकाप्टर से लाया गया है। दो जवान का ऑपरेशन मेडिका में चल रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के अनुसार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।