Home Breaking डायन के आरोप में महिला को जिंदा जला कर मार डाला

डायन के आरोप में महिला को जिंदा जला कर मार डाला

0
डायन के आरोप में महिला को जिंदा जला कर मार डाला
jharkhand : woman burnt to death by neighbour on suspicion of being witch
jharkhand : woman burnt to death by neighbour on suspicion of being witch
jharkhand : woman burnt to death by neighbour on suspicion of being witch

खूंटी। डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला ने ही दूसरी महिला को जिंदा जला कर मार डाला। घटना शुक्रवार को तोरपा थाना के तपकार गांव में घटी।

जानकारी के अनुसार तपकारा की रहने वाली अनीता सभासोय ने 15 नवम्बर को जुड़वां बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन पहले एक बच्चे की मौत हो गई थी। गुरुवार की रात उसके दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।

इससे अनीता को शक हुआ कि उसके पड़ोस में रहने वाली सुसारी बुरू डायन है और उसने ही तंत्र-मंत्र से दोनों बच्चों को मार दिया।

शुक्रवार को तड़के वह सुसारी के घर पहुंची और आंगन में लाकर उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

https://www.sabguru.com/witchcraft-two-arrested-killing-woman-kokrajhar/

https://www.sabguru.com/two-women-buried-alive-well-suspicion-witchcraft-assam/

https://www.sabguru.com/bihar-dalit-woman-accused-witch-stripped-naked-beaten-forced-drink-urine/