Home Breaking पाक की गोलीबारी में झुंझुनू का जवान छेलूराम कसाना सीमा पर शहीद

पाक की गोलीबारी में झुंझुनू का जवान छेलूराम कसाना सीमा पर शहीद

0
पाक की गोलीबारी में झुंझुनू का जवान छेलूराम कसाना सीमा पर शहीद
Jhunjhunu : martyr Kalu Ram Kasana funeral on tuesday
Jhunjhunu : martyr Kalu Ram Kasana funeral on tuesday
Jhunjhunu : martyr Kalu Ram Kasana funeral on tuesday

जम्मू/झुंझुनू। पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले के मेंढर सेक्टर में भारी गोलीबारी करते हुए भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है जिसमें सेना का एक जवान शहीद व चार जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान रिहायशी इलाकों में की गई गोलीबारी में बालाकोट में एक महिला की मौत व दो घायल हो गई हैं।

lumba ram choudhary

हमारे झुंझुनू संवाददाता के अनुसार सीमा पर शहीद हुआ जवान राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के तातीजा गांव की गलदरियां की ढ़ाणी का रहने वाला था।

bjym sirohi

जवान छेलूराम कसाना का अन्तिम संस्कार मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। शहीद छेलूराम सेना की छठी बटालियन में तैनात थे। उनके तीन पुत्रियां व एक आठ साल का पुत्र है।

राजौरी के मेंढर सेक्टर में पकिस्तान की गोलीबारी में मृत महिला की पहचान रशीदा बीबी पत्नी गुलाम एहमद निवासी गोहलाड़ के रूप में हुई है जबकि घायल महिला की पहचान नजमा अखतर पुत्री गुलाम एहमद निवासी गोहलाड़ के रूप में हुई है। भारतीय सुरक्षाबल पाक द्वारा की जा रही इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।