Home India City News फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

0
फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट
Fake marriage gang caught in jodhpur
Fake marriage gang caught in jodhpur
Fake marriage gang caught in jodhpur

जोधपुर। पुलिस ने मालदार विधुर व कुंवारे लड़को को सुंदर व सुशील लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार चल रही दुल्हन और अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पाली जिले के सुमेरपुर थाना प्रभारी सुमेरसिंह ने बताया कि जालोर जिले के हरियाली गांव निवासी गलबाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि 19 जुलाई को अधिवक्ता के जरिए सुमेरपुर में मंजू नाम की युवती के साथ शादी का एग्रीमेंट करवाया था।

एग्रीमेंट कराते समय शादी कराने वाला दलाल व लडक़ी की बुआ उपस्थित थे। शादी कराने के बदले लड़की के साथ ससुरालवालों को 1 लाख 40 हजार रुपए दिए लेकिन, दूसरे ही दिन ही लड़की मौका देख घर से भाग गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस जांच में एग्रीमेंट में दर्ज करवाए गए लड़की व अन्य गवाहों के नाम व पते फर्जी निकले। पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

आरोपितों का सुराग लगने पर पुलिस ने दलाल राजसमंद जिले के रावों की गुड़ली निवासी चैनसिंह व लड़की की बुआ बनी महिला मंदसोर (एमपी) हाल उदयपुर निवासी आशा को गिरफ्तार किया है। एग्रीमेंट में चैनसिंह ने अपना नाम शैतानसिंह बताया था। पुलिस मामले में फरार चल रही दुल्हन व अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने बताया कि उन्होंने हरियाली (आहोर) व नाथद्वारा में भी फर्जी शादी करवाई। उन्होंने बताया कि वे मालदार विधुर व लड़कों पर नजर रखते थे। जिसकी शादी नहीं हो रही हो।

मौका देख उन्हें मोबाइल पर लड़की का फोटो दिखाकर शादी करवाने का झांसा देते। डेढ़ से दो लाख रुपए लेकर शादी करवाते और तय प्लान के अनुसार फर्जी दुल्हन कुछ दिनों बाद ही मौका देख फरार हो जाती थी। अधिकतर मामलों में इज्जत जाने के डर से लोग पुलिस तक शिकायत तक नहीं करते थे।

बीमारी से परेशान महिला फंदे पर झूली

शहर के अंदरूनी क्षेत्र कुम्हारियां का कुआं के पास रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार सुबह अपने घर में ओढऩे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को सिर की बीमारी थी। शादी को छह साल हुए है। जांच एडीएम की तरफ की जाएगी। घटना के वक्त पति व ससुर काम पर गए हुए थे। खांडा फलसा पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि कुम्हारियां का कुआं के पास रहने वाली 25 वर्षीय रेणु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया।

बताया कि घर व ससुराल आमने सामने ही है। वक्त घटना उसकी मां व बड़ी बहन घर में ही थे। मां उसके साथ ही रहती है। पति रवि चांदोरा बाईजी का तालाब के पास में प्रिंटिंग प्रेस चलाता है।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शराब से मौत की आशंका

शहर के भीतरी क्षेत्र फतेह सागर एरिया में रहने वाले एक युवक की महामंदिर इलाके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के शव परिजन को सौंप दिया। बताया गया कि वह आदतन शराबी था। आशंका है कि शराब से ही उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह पांच बजे महामंदिर क्षेत्र में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। इसकी पहचान बाद में फतेह सागर निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में की गई। वह शराब पीता था, और अक्सर घर से बाहर ही रहता था। सुबह ही उपचार के समय उसकी मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने परिजन के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के शव सौंप दिया।

यह भी पढें
अपराध संबंधी खबरें पढने के लिए यहां क्लीक करें