Home Breaking सुसाइड नोट में खुलासा : गर्लफ्रेंड कर रही थी प्यार में धोखा

सुसाइड नोट में खुलासा : गर्लफ्रेंड कर रही थी प्यार में धोखा

0
सुसाइड नोट में खुलासा : गर्लफ्रेंड कर रही थी प्यार में धोखा
jodhpur : boyfriend kills girlfriend, then commits suicide in hotel room
jodhpur :  boyfriend kills girlfriend, then commits suicide in hotel room
jodhpur : boyfriend kills girlfriend, then commits suicide in hotel room

जोधपुर। अंजू ने प्यार और औरत के नाम को कलंकित किया है। उसे जीने का कोई हक नहीं है। मैनें उसे दिलो-जान से चाहा लेकिन उसने मेरे साथ दो और भी घर खराब कर दिए। यह शब्द प्यार में धोखा खाए प्रेमी महेंद्र ने अपने सुसाइट नोट में लिखे हैं।

यह सुसाइट नोट उसने करीब तीन माह पूर्व ही तैयार कर लिया था। उसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका अंजू को मारने और फिर खुद मरने की ठान ली थी। इस योजना को उसने गुरुवार को यहां नई सडक़ चौराहा के पास स्थित गैलेक्सी होटल में अंजाम दिया।

सुजानगढ़ निवासी महेन्द्र सोनी (30) पुत्र महावीर प्रसाद व सुजानगढ़ के डूंगराज निवासी अंजू (30) पुत्री रामवतार जाट के शव गुरुवार रात को नई सडक़ स्थित गैलेक्सी होटल के एक कमरे में मिले थे। वे दोनों बुधवार शाम को यहां रूके थे।

होटल संचालक ने गुरुवार शाम सवा सात बजे इनसे चेकआउट करने का पूछा तो उन्होंने ओम बन्ना के दर्शन के लिए जाने का कहते हुए मना कर दिया लेकिन वे कमरे से बाहर नहीं आए। शाम को होटल संचालक ने इंटरकॉम से रूम में रिंग किया तो जवाब नहीं मिला, दरवाजा खटखटाया तो भी नहीं खोला।

इस पर पुलिस को बुला दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव लहूलुहान हालत में पलंग के पास पड़ा था। उसके गले, हाथ व पैर पर चाकू के वार के निशान थे। लडक़ा फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर दो चाकू व सुसाइड नोट मिला।

महेंद्र ने सुसाइट नोट गत 29 अप्रेल को लिखा था। उसमें उसने लिखा था कि अंजू से उसकी पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। उस दौरान अंजू अपनी बेटियों के साथ पीहर में रह रही थी और उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था।

पहचान के बाद उन दोनों में प्रेम हो गया और उन्होंने शारीरिक संबंध भी बना लिए। उसने अंजू की सारी ख्वाहिशें पूरी की। उसने अपने घरवालों को शादी के लिए भी राजी कर लिया लेकिन अंजू शादी की बात को टालती रही।

बाद में उसे पता चला कि वह दूसरी शादी कर रही है। पहले पति से तलाक के बाद उसने सऊदी अरब में रहने वाले एक युवक से शादी कर ली। हालांकि अंजू ने प्यार व शादी की कसमें उसके साथ खाई थी। उसने शादी रोकने की कोशिश की तो वह बोली कि उसका दूसरा पति तो विदेश में रहेगा।

शादी के बाद भी वह स्वतंत्र रहेगी और उससे संबंध रखेगी। उसने मरने की धमकी देकर अपनी शादी में उसकी मम्मी और भाई को भी बुलवा लिया। उस दौरान पता चला कि अंजू को उसके दूसरे पति ने रुपए देकर खरीदा था।

अंजू के धोखे के बाद उसकी मम्मी बीमार पड़ गई। उसकी मम्मी ने अंजू से बहुत उम्मीदें लगाई थी और उसे बहू मानने लग गई थी। वहीं प्यार में बेवफाई के बाद महेंद्र ने भी उसे सबक सिखाने की ठान ली थी।

उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि अंजू ने उसे बर्बाद करने के साथ दो घरों को भी बर्बाद किया था। वह औरत नाम को कलंकित कर रही है। उससे प्यार करने का कह कर दूसरों से शारीरिक संबंध बना रही थी। करवा चौथ के व्रत को भी कलंकित कर रही थी। अब उसे जीने का कोई हक नहीं है।

अंजू की बेवफाई से महेंद्र टूट गया था। वह उसे सच्चा प्यार करता था। वहीं उसका कहना था कि वह अंजू के बगैर जी नहीं सकता है। अगर वह मरेगा तो अंजू को भी साथ लेकर मरेगा। इसके लिए उसने तीन महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी।

वह करीब छह माह पहले भी अंजू को लेकर जोधपुर आया था और यहां तीन दिन रूककर गया था। इस बार वह पूरी तैयारी के साथ यहां आया। महेन्द्र सुजानगढ़ से ही रस्सी, दो चाकू खरीदकर लाया। गुरुवार को दोपहर में उसने पहले प्रेमिका पर चाकू से वार करके मार दिया फिर खुद फंदे पर लटक गया।

महेंद्र ने अपने प्यार की सच्चाई के लिए मरने से पहले सबूत भी छोड़े। उसने अपनी व अंजू की कुछ अतंरग पलों की फोटो व मेमोरी कार्ड भी छोड़ा है। इसके अलावा उसने इस घटना के लिए सुसाइड नोट में माफी भी मांगी है। उसने कहा कि है इस वारदात में उसकी मम्मी व भाई का कोई संबंध नहीं है। उसके मरने के बाद लोग उन्हें जीने के लिए प्रेरित करे।