Home Breaking पूर्व में प्रेमी संग भागी थी, अब चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप

पूर्व में प्रेमी संग भागी थी, अब चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप

0
पूर्व में प्रेमी संग भागी थी, अब चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप
jodhpur woman gangraped by four including ex lover
jodhpur woman gangraped by four including ex lover
jodhpur woman gangraped by four including ex lover

जोधपुर। निकटवर्ती जुड़ गांव की रहने वाली एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है। एक आरोपी के साथ महिला पूर्व में भागी थी। आरोपी भी उसका धर्म भाई बताया जा रहा है। विवाद पैसों को लेकर बताया जा रहा है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाना है।

करवड़ पुलिस थाने में 32 वर्षीय एक महिला ने रिपोर्ट दी कि गत 15 मई को वह अपने घर में अकेली थी। तब सवाई माधोपुर निवासी राजेंद्र, हेमंत, गोपाल और राजू आदि आए। यह लोग कार में आए और पैसे के लिए आवाज देकर घर के बाहर बुलाया।

जब वह गाड़ी के नजदीक पहुंची तब इन लोगों ने जबरन उसे कार में डाल दिया और जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मकान पर लेकर गए। जहां पर चारों ने पहले शराब पी और फिर उससे बारी बारी दुष्कर्म किया।

उसे फिर साथ ले जाने की बात पर ठिकाने लगाने को कहा। तब पीडि़ता ने कहा कि उसे घर ले चलो मैँ कपड़े व गहने लेकर आ जांऊ तब तुम्हारें साथ चलूंगी। इस पर आरोपी पीडि़ता को लेकर उम्मेद नगर उसके गांव गए।

रास्ते में महिला का पति व ससुर टै्रक्टर ट्रॉली पर आते दिखे। कार में बैठी देखने पर उलाहना दी। इस पर आरोपी कार को भगाने का प्रयास करने लगे। कार इस दौरान ट्रेक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। जिससे राजेंद्र और हेमंत जख्मी भी हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तरफ से चारों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। राजेंद्र उसका धर्मेला किया हुआ है। वह पूर्व में भी राजेंद्र के साथ जा चुकी है और करीबन डेढ़ माह तक जयपुर रही है। पूर्व में पुलिस उसे दस्तयाब कर जोधपुर लाई थी। पहले भी भगाने बाबत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।