Home India City News तालाब में मिला शव प्रकरण: अवैध संबंध में महिला की हत्या

तालाब में मिला शव प्रकरण: अवैध संबंध में महिला की हत्या

0
तालाब में मिला शव प्रकरण: अवैध संबंध में महिला की हत्या

jodhpur : woman in illicit relationship, body recovered from pondजोधपुर। जिले के बाप कस्बे में लाखासर तालाब में मिले महिला के शव के प्रकरण में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ की है।

प्रथम दृष्टया हत्या की वजह अवैध संबंध होना सामने आया है। इधर हत्यारे की गिरफ्तारी की सूचना पर ग्रामीणों ने धरना उठाने के साथ महिला का शव भी उठा लिया, महिला का पुलिस जाब्ते की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।

बाप पुलिस ने बताया कि शनिवार को कस्बा की रहने वाली 40 वर्षीय मूली देवी लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार को दिन में लाखासर तालाब में मिला था। मेडिकल बोर्ड से करवाएं गए पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। उसके पुत्र ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था।

इधर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने तीन दिन से थाने सामने धरना देने के साथ शव भी नहीं उठाया।

बाप पुलिस ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण में ननेऊ जांबा निवासी छोटूराम को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का होना सामने आया है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य किसी के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। गला घोंटने के बाद शव को उसने तालाब में फेंका था। अनुसंधान जारी है।