Home Headlines जोधपुर : महिला व दो मासूम पुत्रियों की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर : महिला व दो मासूम पुत्रियों की संदिग्ध हालात में मौत

0
जोधपुर : महिला व दो मासूम पुत्रियों की संदिग्ध हालात में मौत
Jodhpur : woman and two minor daughters found dead in water tank
Jodhpur :  woman and two minor daughters found dead in water tank
Jodhpur : woman and two minor daughters found dead in water tank

जोधपुर। बालेसर के उंटाम्बर में गांव में एक महिला और उसकी दो पुत्रियों की संदिग्ध हालात में शव मिला। यह आशंका जताई जा रही है की मौत पानी की टांके में डूबने से हुई।

थानाधिकारी ने बताया कि सोमवार कि शाम को नैनी कंवर और अपनी दो मासूम पुत्रियों ढाई वर्षीय लक्षिता और डेढ़ वर्षीय गुंजन के साथ लापता होने की सूचना मिली।

ससुराल पक्ष ने तलाश की मगर वह नहीं मिले बाद में उनके शव टांके में मिलने की सूचना मिली ससुराल पक्ष ने पुलिस और पीहर पक्ष को सूचित किया और लाशे बाहर निकाली।

पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है पुलिस को मृतका के परिजनों ने जानकारी दी नैनीकी की शादी को करीब पांच साल हुए हैं और उसके दो बच्चियां होने के बाद ससुराल पक्ष की ओर उसको परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने पीहर पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया फिलहाल पुलिस ने शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।