Home Rajasthan Bharatpur पत्रकार पुनीत उपाध्याय को मिलेगा लोहागढ़ गौरव का सम्मान

पत्रकार पुनीत उपाध्याय को मिलेगा लोहागढ़ गौरव का सम्मान

0
पत्रकार पुनीत उपाध्याय को मिलेगा लोहागढ़ गौरव का सम्मान

punit

भरतपुर। मित्र मण्डली तरूण समाज समिति की ओर से इस बार 11 लोगों को लोहागढ़ गौरव से सम्मानित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष अमर सिंह के अनुसार नीतू किन्नर पार्षद, आरएएस 2013 में चयनित अनिल सिंघल, पत्रकार पुनीत उपाध्याय, अग्रवाल महिला विद्यापीठ के अध्यक्ष कपूरचंद सिंघल, ब्रज हनी प्रालि के डायरेक्टर विनीत सिंह, कुशल मंच संचालक अनुपमा चीमा, यूसीमॉस में विश्व चैम्पियन आदित्य सिंह फौजदार, सॉफ्टवाल कोच अभिषेक पंवार, पूर्व भू-अभिलेख निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय, समाजसेवक दाऊदयाल खादी वाले, भगवानदास गुप्ता भजनोपेदशक को सम्मानित किया जाएगा। महामूर्खाधिराज के रूप में अम्बेश कुमार का सम्मान भी होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र- छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।