Home Delhi न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर बने देश के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर बने देश के मुख्य न्यायाधीश

0
न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर बने देश के मुख्य न्यायाधीश
Justice TS Thakur sworn as 43rd chief justice of india
Justice TS Thakur sworn as 43rd chief justice of india
Justice TS Thakur sworn as 43rd chief justice of india

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति  तीरथ सिंह ठाकुर ने गुरूवार को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की नियुक्ति न्यायमूर्ति एसएल दत्तू के स्थान पर हुई है। न्यायमूर्ति एसएल दत्तू बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएल दत्तू के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।