Home Entertainment Bollywood काजोल को लेकर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

काजोल को लेकर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

0
काजोल को लेकर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन
Kajol to star Ajay Devgan's next
Kajol to star Ajay Devgan's next
Kajol to star Ajay Devgan’s next

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन अपनी पत्नी और अभिनेत्री काजोल को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

काजोल ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘दिलवाले’ से बॉलीवुड में कमबैक किया था लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नही मिली। काजोल अब सोंच समझकर फिल्म साइन करना चाहती है।

चर्चा है कि अरबाज खान ने फिल्म दबंग 3 का ऑफर काजोल को दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। काजोल दबंग 3 में खलनायिका का किरदार नहीं निभाना चाहती थी साथ ही उनकी भूमिका दमदार भी नहीं थी।

अजय ने हाल ही में ‘शिवाय’ के ट्रेलर को लांच करने के दौरान कहा था कि काजोल जल्दी ही एक फिल्म साइन करने वाली हैं। चर्चा है कि काजोल ने एक फिल्म साइन कर ली है। इसके निर्माता अजय ही होंगे।

अजय ने ही काजोल के लिए एक स्क्रिप्ट का चयन किया है। फिल्म में काजोल एक आठ वर्षीय बच्चे की मां बनी हैं जो अपने दम पर बच्चे का पालन-पोषण करती है।

उसकी राह में कैसी बाधाएं आती हैं और वह किस तरह से उन्हें पार करती है यह फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।