Home Entertainment Bollywood सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएंगे शाहरूख खान

सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएंगे शाहरूख खान

0
सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएंगे शाहरूख खान
not salman, now shahrukh khan to be part of dhoom 4
not salman, now shahrukh khan to be part of dhoom 4
not salman, now shahrukh khan to be part of dhoom 4

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा अपनी सुपरहिट फिल्म धूम का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं।

धूम सीरीज की फिल्मों में खलनायक की मुख्य भूमिका होती है। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में ऋतिक रौशन और धूम 3 में आमिर खान ने काम किया था। चर्चा थी कि धूम 4 में सलमान खान खलनायक का किरदार निभा सकते हैं।

अब चर्चा हो रही है कि ‘धूम 4’ में शाहरुख विलेन का रोल निभाएंगे और उनके साथ पुलिस वाले की भूमिका में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

शाहरुख और रणवीर के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है मेकर्स ने पहले ही इन दोनों एक्टर्स को एप्रोच कर लिया है, जिनके पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं और उन्हें ‘धूम 4’ के लिए डेट्स एडजस्ट करने में मुश्किलें आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि रणवीर, अभिषेक बच्चन द्वारा पहले निभाए गए एसीपी जय दीक्षित की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शाहरुख विलेन के रोल में दिखेंगे।

वहीं अली के रोल के लिए एक्टर का नाम फाइनल करना बाकी है। अली का किरदार उदय चोपड़ा ने निभाया था। ‘धूम 4’ की शूटिंग 2017 में शुरू होगी और विदेशों में इसकी शूटिंग की संभावना है।