Home Entertainment संजय दत्त की जीवनी वाली फिल्म में काम नहीं कर रही है कंगना

संजय दत्त की जीवनी वाली फिल्म में काम नहीं कर रही है कंगना

0
संजय दत्त की जीवनी वाली फिल्म में काम नहीं कर रही है कंगना
Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic
Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में काम नहीं कर रही है।

बॉलीवुड निर्देशक राज कुमार हिरानी, संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त की भूमिका निभा सकते हैं। कहा जा रहा था कि कंगना रनौत भी फिल्म में काम कर रही है लेकिन उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया है।

Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic
Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic

कंगना ने कहा है कि इस फिल्म के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया है। कंगना ने कहा है कि वह फिलहाल विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में व्यस्त हैं और हिरानी की फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।

Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic
Kangana Ranaut breaks her silence on sanjay dutt biopic

चर्चा थी कि कंगना इस फिल्म में रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर नजर आने वाली थी। बताया जाता है कि फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी का 17 साल की उम्र से लेकर अभी तक का सफर दिखाया जाएगा। चर्चा है कि हिरानी साल 2017 के क्रिसमस पर संजय की बायोपिक रिलीज कर सकते हैं।