Home Entertainment मां को बाजीराव मस्तानी नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर सिंह

मां को बाजीराव मस्तानी नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर सिंह

0
मां को बाजीराव मस्तानी नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर सिंह
Ranveer Singh didn't want his Mother to watch Bajirao Mastani
Ranveer Singh didn’t want his Mother to watch Bajirao Mastani

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी मां को फिल्म बाजीराव-मस्तानी नहीं दिखाना चाहते थे।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी में रणवीर सिंह ने मराठा शासक पेशवा बाजीराव का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसे रणवीर की अब तक की बेहतरीन फिल्म करार दिया जा रहा है लेकिन फिल्म को रणवीर अपनी मां को नहीं दिखाना चाहते थे।

Ranveer Singh didn't want his Mother to watch Bajirao Mastani
Ranveer Singh didn’t want his Mother to watch Bajirao Mastani

रणवीर के अभिनय की तारीफ सुनकर उनकी मां ने बाजीराव-मस्तानी देख ली। रणवीर की मां उन फिल्मों से नफरत करती है जिनके क्लाइमैक्स में रणवीर द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है। गोलियों की रासलीला रामलीला के किरदार की मौत हो जाती है। इस फिल्म को देखने से रणवीर की मां को बेहद दु:ख पहुंचा था।

फिल्म बाजीराव मस्तानी के अंत में भी बाजीराव मारा जाता है और रणवीर को पता था कि मां यह सीन देख दु:खी होंगी इसलिए उन्होंने मां को फिल्म देखने से मना किया था, लेकिन उनकी मां ने फिल्म देख ली। रणबीर की मां अपने बेटे के अभिनय से अभिभूत हो गईं। फिल्म खत्म होते ही उन्होंने रणवीर को गले लगा लिया।