Home Breaking राहुल गांधी से मिले कन्हैया, भाजपा बोली ‘डूबते को तिनके का सहारा’

राहुल गांधी से मिले कन्हैया, भाजपा बोली ‘डूबते को तिनके का सहारा’

0
राहुल गांधी से मिले कन्हैया, भाजपा बोली ‘डूबते को तिनके का सहारा’
Kanhaiya kumar meets Rahul gandhi at his home
Kanhaiya kumar meets  Rahul gandhi at his home
Kanhaiya kumar meets Rahul gandhi at his home

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

कन्हैया के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद कन्हैया बुधवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय भी जाएंगे। वहीं राहुल और कन्हैया की हुई मुलाकात को भाजपा ने कांग्रेस के लिए डूबते को तिनके का सहारा करार दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के अब यह दिन आ गए हैं कि अब उसे सहारा पाने के लिए एक तिनके पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

एक समय था जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी बड़े-बड़े नेताओं को छात्र की तरह समझते थे और आज कांग्रेस एक छात्र को इतना महत्व दे रही है।

इसी प्रकार संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सही मार्गदर्शन देने वाले नेताओं की कमी है। यही वजह है कि कांग्रेस देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों से मुलाकात कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा हमेशा विपक्ष पर किसी न किसी विषय पर हमला बोलती रहती है। देश के विकास की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं और कोई भी व्यक्ति उनसे मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।