Home India City News कानपुर : शादी के दौरान फटा सिलेंडर, 15 महिलाओं की हालत नाजुक

कानपुर : शादी के दौरान फटा सिलेंडर, 15 महिलाओं की हालत नाजुक

0
कानपुर : शादी के दौरान फटा सिलेंडर, 15 महिलाओं की हालत नाजुक

lpods

कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में शादी की तैयारियों को लेकर काम कर रही महिलाएं अचानक गैस सिलेंडर फटने चपेट में आ गई। हादसे में डेढ़ दर्जन महिलाएं गंभीर झुलस गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। भोगनीपुर के सुखसौरा गांव में रहने वाले धनश्याम के घर शादी है। शादी की तैयारियों में घर में रिश्तेदारों का तांता है। बुधवार की शाम अचानक महिलाएं खाना बना रही थी, तभी लीकेज के चलते सिलेंडर में आग गई।

जब तक महिलाएं आग बुझाती तब तक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में 15 महिलाएं झुलस गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मद्द से महिलाओं को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।