Home India City News दुष्कर्म के बाद महिला को हाइवे के किनारे फेंका, हालत नाजुक

दुष्कर्म के बाद महिला को हाइवे के किनारे फेंका, हालत नाजुक

0
दुष्कर्म के बाद महिला को हाइवे के किनारे फेंका, हालत नाजुक
kanpur : woman gangraprd and thrown at highway
kanpur : woman gangraprd and thrown at highway
kanpur : woman gangraprd and thrown at highway

कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र में शोहदों द्वारा युवती से छेड़छाड़ मारपीट की घटना अभी शांत नहीं हुई कि कुछ लोगों ने एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद उसे बदहवास हालत में हाइवे के पास फेंक दिया।

पुलिस ने बेहोशी के हालत में युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती युवती को होश नहीं आया है। उधर पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।

दरअसल शहर में दो हत्याओं के बाद जहां शहर में दहशत बन गयी। वहीं घटनाओं में फरार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए बाद एसएसपी ने शहर पुलिस को वाहन चेंकिग व गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिया।

जिसके चलते पुलिस जगह-जगह दबिश डाल रही थी, तो शहर के बार्डर वालों थानाध्यक्ष हाइवे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को यह पता चला कि सचेंडी हाइवे के किनारे एक बदहवास महिला अस्त-व्यस्त कपड़ों में पड़ी है।

यह जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जयवीर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। महिला को स्पर्श करके देखा तो उसकी सासें चल रही थी। महिला के बेहोश होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और आनन-फानन में इलाज जीप में लादकर इलाज के लिए हैलट अस्पताल लेकर आये। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है।

वहीं इलाके के लोगों ने युवती की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार को दी। जहां अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने बेटी को देखा। वहीं उसकी हालत देखकर परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कहीं।

जब मामले को लेकर एसओ से बातचीत की गयी तो उन्होंने परिजनों की बात को निराधार बताया है और कहा कि महिला क्षेत्र की रहने वाली है और खेतो में आलू बिनने के लिए आयी थी, जहां उसका एक्सीडेंट किसी वाहन से हुआ है। जिसके चलते महिला की यह हालत हुई है। अगर पीडि़त परिवार की तरफ से तहरीर मिलती है तो कार्रवाही की जायेगी।